Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

– Advertisement –
इंद्रमणि बडोनी ने राज्य आंदोलन को दिशा प्रदान की-सीएम

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular