Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडडीएम सविन बंसल किसान बने, खेत में उतरे और की धान की...

डीएम सविन बंसल किसान बने, खेत में उतरे और की धान की कटाई

कृषकों संग की फसल कटाई, 43.30 वर्गमीटर में 17.5 किलो उपज

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल शुक्रवार सुबह ग्राम आर्केडियाग्रांट पहुंचे, जहां उन्होंने धान फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने खुद दरांती उठाकर कृषकों के साथ खेत में धान की कटाई की।

प्रयोग के तहत 43.30 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले प्लॉट से 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। यह प्रयोग राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जीसीईएस एवं सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से संपादित किया गया। खेत से ही उपज के आंकड़े भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए।

इन आंकड़ों का उपयोग फसलों की औसत उपज निर्धारण एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित गणनाओं में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कृषकों से संवाद कर उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग के लिए प्रेरित भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular