शेफ केशव नेगी गिरफ्तारी मामला, सीएम धामी ने रेखा गुप्ता से की बात

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के श्री केशव नेगी जी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से वार्ता की।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विश्वास जताया है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने साथ ही श्री केशव नेगी जी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।